अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ग्रे आउटफिट में शेयर की तस्वीर, इस बार फैंस ने यूं बांधे तारीफों के पुल

3/27/2021 10:39:47 AM

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में आलिया ग्रे क्रॉप टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। जिसे आलिया ने ग्रे जैकेट से टीम-अप किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और लो बन से आलिया ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'आप एक रानी है आलिया कश्यप, विरोधियों को आपको परेशान मत करने दीजिए।

PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'आप बहुत क्यूट हैं।'

PunjabKesari
बता दें आलिया अभी फिल्मी दुनिया से दूर है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आलिया का एक यू-टूयब चैनल भी है, जिसपर वह अपने मेकअप, स्टाइलिंग और डेली व्लॉग शेयर करती रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News