हॉटनेस में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं अनुराग कश्यप की लाडली, 19 की उम्र में मचाया तहलका

1/22/2020 10:05:17 AM

मुंबई: निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों और अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अनुराग ही नहीं उनकी बेटी आलिया कश्यप को भी कई बार ट्रोल किया गया है।

आलिया एक स्टारकिड हैं लेकिन वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। हालांकि वह अपनी तस्वीरों की वजह से अक्सर चर्चा में आ ही जाती हैं।

दूसरे स्टारकिड की तरह आलिया सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 19 साल की आलिया हाॅटनेस में जाह्नवी और सारा को मात देती हैं।

उनका इंस्टा उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। आलिया साल 2017 में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एजुकेशन ऑफ गर्ल्स पर ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई थी।

आलिया जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों कई बार साथ में पार्टी करते हुए स्पॉट होते हैं। 

बेटी के बेहद करीब हैं अनुराग 

अनुराग कश्यप अपनी बेटी के काफी करीब हैं। वो अक्सर बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार एक यूजर ने उनकी बेटी को रेप की धमकी देते हुए एक भद्दा मैसेज किया था और निर्देशक को गालियां दी थीं।

जिसके बाद अनुराग कश्यप ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बता दें कि आलिया की मां आरती बजाज अनुराग कश्यप की पहली पत्नी हैं। वह एक फिल्म एडिटर हैं।

Smita Sharma