अनुराग कश्यप ने जानवर से की गृहमंत्री अमित शाह की तुलना, ट्विटर पर लिखे अपशब्द

1/27/2020 4:16:20 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अनुराग कश्यप अपने ट्वीट की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। फिल्म मेकर पोलिटिकल मामलों में खासे एक्टिव रहते हैं। सीएए और एनआरसी पर अपनी राय और स्टैंड देने के बाद, अनुराग ने आज देश के गृह मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र अमित शाह के लिए अपशब्द लिख दिए। 

फिल्म मेकर ने ट्विटर पर लिखा, “हमारा गृह मंत्री कितना डरपोक है। खुद की पुलिस, खुद ही के गुंडे, खुद की सेना और सिक्योरिटी अपनी बढ़ाता है और निहत्थे प्रोटेस्टर पर आक्रमण करवाता है । घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है अमित शाह। इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।

अनुराग सक्रिय रूप से सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रहे हैं और उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स का सपोर्ट भी मिला है। दीपिका पादुकोण के जेएनयू में ग्राउंड जीरो पर उतरने के बाद, जहां गुंडों द्वारा हमला किया गया था और कई छात्र घायल हो गए थे। अनुराग ने दीपिका का को सपोर्ट किया था। 

Edited By

Akash sikarwar