फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लगाया रवि किशन पर ड्रग्स लेने का आरोप, एक्टर ने दिया करारा जवाब

9/20/2020 11:33:20 AM

मुंबई. इन दिनों ड्रग मामला चारों तरफ काफी गर्माया हुआ है। ये मामला संसद तक भी पहुंच गया। भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने संसद में ड्रग मुद्दा उठाया था जिसपर जया बच्चन ने पलटवार किया था। जिसके बाद ये मुद्दा बढ़ता ही गया। हाल ही में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने रवि किशन पर ही ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। रवि किशन ने ड्रग्स एंगल पर अच्छी तरह से जांच करने के लिए मांग उठाई थी। अब उनपर खुद ही ड्रग्स लेने के लिए उंगली उठ रही है।

PunjabKesari
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि खुद रवि किशन वीड के आदी हैं। ‘रवि किशन ने मेरी आखिरी फिल्म मुक्काबाज में काम किया था। वो शिव शंभू, जय जय शिव शंकर बोलकर ही दिन की शुरुआत करते थे। वो उन लोगों में से रहे हैं जो लंबे वक्त तक वीड के आदी थे।  यही जिंदगी है। इस बारे में हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे ये न पता हो की रवि किशन वीड स्मोक किया करते थे। हो सकता है कि अब वो बदल गए हों। क्योंकि वो अब मंत्री बन चुके हैं। हो सकता है कि अब वो बिल्कुल साफ सुथरे हो गए होँ। लेकिन क्या अब आप इसे ड्रग्स में शामिल नहीं करेंगे। मैं उन्हें जज नहीं कर रहा हूं। क्योंकि मैं खुद वीड को ड्रग्स में शामिल नहीं करता हूं। उन्होंने हमेशा इसका प्रयोग किया। वो वीड स्मोक करते थे और अच्छा काम करते थे। शायद ये उन्हें बेहतर करने में मदद करता हो। इस चीज ने उन्हें बुरा आदमी नहीं बनाया। लेकिन दिक्कत तब आती है जब वो इस बारे में बात करते हैं और एकतरफा सोच रखते हैं।’

PunjabKesari
अनुराग कश्यप के इस बयान पर रवि किशन ने जवाब देते हुए कहा, ‘उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसीलिए वो कुछ भी बोल रहे हैं। वो इस बहस में न पड़ें। ये उनकी लेफ्ट विचारधारा की उपज है। मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं गेट वेल सून, ये लोग बातों को भटका रहे हैं। ये उन लोगों की तरफदारी कर रहे हैं जो फिल्म इंडस्ट्री को खोखला बना रहे हैं। उन्हें देश को साफ-सुथरा बनाने में आगे बढ़-चढ़कर काम करना चाहिए।’

PunjabKesari
इस बारे में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खुद भी स्वीकार किया है कि वह ड्रग्स लेते थे। उन्होंने बताया कि साल 2006-2008 के दरमियां वो बेहद बुरे दौर से गुजर रहे थे। तब उन्होंने भी ड्रग्स लिया था। इसकी वजह उनकी फिल्म ब्लैक फ्राइडे पर बैन लगा रहा था। जबकि इसी दौरान उनकी शादी भी टूट रही थी। इस परेशानी के दौरान उन्होंने ड्रग्स लिया था और आज तक उन्हें इस बात पर शर्म आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News