डायरेक्टर अनुराग कश्यप को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद तबीयत में आ रहा सुधार

5/27/2021 11:44:22 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बीते रविवार काफी तबीयत बिगड़ गई। अचानक सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में करवाया गया। चेक-अप के बाद पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज है, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि डॉक्टर्स ने मौके पर कंडीशन को संभाल लिया और अब डायरेक्टर की तबीयत में सुधार आ रहा है।


48 साल अनुराग कश्यप के हार्ट में ब्लॉकेज पर डॉक्टर्स ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। डायरेक्टर के एंजियोप्लास्टी की खबर की पुष्टि उनके प्रवक्ता की है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद अब अनुराग कश्यप की तबीयत में काफी सुधार है और इस वक्त आराम फरमा रहे हैं।


बता दें, अनुराग कश्यप मार्च महीने‌ में अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। एंजियोप्लास्टी से पहले वो घर पर ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे थे, लेकिन सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने‌ उन्हें कम से कम एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है।


  
 

Content Writer

suman prajapati