अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग खरीदा नया आशियाना, वीडियो शेयर कर करवाई खूबसूरत घर की सैर

4/10/2022 4:15:05 PM

मुंबई. डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। आलिया इन दिनों शेन ग्रेगोइरे को डेट कर रही है। आलिया अक्सर शेन के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। आलिया बॉयफ्रेंड शेन के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 


वीडियो में आलिया पर्पल टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ आलिया ने बन बनाया हुआ है। शेन रिकॉर्डिंग करते हुए दरवाजा खटखटाते हैं। उसके बाद आलिया अपने पूरे घर की सैर कराती हैं। आलिया सबसे पहले एंट्रेंस डोर के पास रखी लड़की के बेंच के बारे में बताती हैं कि कोई भी बाहर से आकर यहां आराम से बैठकर अपने जूते निकाल सकता है। लिविंग रूम में शानदार सोफे और अलमारियां हैं। सोफे के सामने टीवी लगा हुआ है। आलिया ने अपने घर को शानदार तरीके से सजाया हुआ है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। बता दें आलिया और शेन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आलिया ने बताया था कि वह डेटिंग एप के जरिए शेन से मिली थीं। एप पर पहले मैंने उसे स्वैप किया फिर उसने मुझे और फिर हमारी बातचीत शुरू हुई।

Content Writer

Parminder Kaur