गुवाहटी में कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, माथे पर तिल्क..गले में माता की चुन्नी और माला पहने किए मां के दर्शन

9/18/2022 4:41:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े पल-पल की अपडेट फैंस को देते रहते हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर गुवाहटी में कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे, जहां से उन्होंने माता के दर्शन का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।


इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर माथे पर तिल्क लगाए, गले में माता की लाल चुनिया और माला पहने दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ''गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ! भारत में कमाल के ऐतिहासिक पूजा स्थल है! सब के लिए प्रार्थना की। जय माँ कामाख्या! #kamakhyatemple #Goddess #Prayers.''

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


फैंस अनुपम खेर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। अब वह जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati