अनुपम खेर से लेकर संजय दत्त ने फैंस को दी राम नवमी की शुभकामनाएं, बिग बी ने भी लगाया ''श्री राम'' का जयकारा

4/21/2021 3:03:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं फिल्म स्टार्स ने फैंस को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।


दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने फैंस को राम नवमी की बधाई देते हुए लिखा- 'आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम'

 

कंगना रनौत ने सदगुरु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'आज राम लल्ला की जयंती है, एक ऐसा व्यक्ति जो हर भारतीय के दिल में बसता है, तपस्वी राजा जो अपने कर्म के कारण इस दुनिया पर हमेशा राज किये। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं राम नवमी '।


एक्टर संजय दत्त ने इस मौके पर लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की और लिखा- आप सभी से यथासंभव सावधानी बरतने का आग्रह कर रहे हैं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही हमारे कष्टों का अंत करें।


सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने भगवान  सिया राम जी की तस्वीर शेयर करते हुए जय 'श्री राम' का जैकारा लगाया।

 

 

वहीं एक्टर महेश बाबू ने भी इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी।
 

 

Content Writer

suman prajapati