मशहूर एंकर रोहित सरदाना के निधन से बॉलीवुड स्टार्स को बड़ा झटका, रवीना टंडन से लेकर अनुपम खेर ने जताया शोक
5/1/2021 10:31:36 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. 30 अप्रैल को पत्रकार जगत को बड़ी क्षति हुईं। टीवी के जाने-माने पत्रकार रोहित सरदाना का बीते शुक्रवार हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके निधन की खबर सुन न सिर्फ पत्रकार जगत बल्कि आम लोगों के साथ-साथ फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा। उनके निधन के बाद स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए शोक जता रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर, फरहान अख़्तर, उर्मिला माडोंतकर और रवीना टंडन समेत कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
फरहान अख्तर ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया और ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मेरे मित्र और हिंदी न्यूज़ जगत के साहसी एवं दबंग न्यूज़ एंकर #रोहित_सरदाना की मृत्यु की ख़बर सुनी।तक़रीबन एक महीना पहले उनसे लंबी बात की थी।हमेशा ज़िन्दादिल, बेबाक़ और बेख़ौफ़। उनके जाने का दुख आत्मा की गहराई तक पहुँचा है।प्रभू उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।ओम शांति!🙏🌺🙏 pic.twitter.com/j53TZ4imEf
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 30, 2021
एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- 'मेरे मित्र और हिंदी न्यूज़ जगत के साहसी एवं दबंग न्यूज़ एंकर #रोहित_सरदाना की मृत्यु की ख़बर सुनी।तक़रीबन एक महीना पहले उनसे लंबी बात की थी।हमेशा ज़िन्दादिल, बेबाक़ और बेख़ौफ़। उनके जाने का दुख आत्मा की गहराई तक पहुँचा है।प्रभू उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।ओम शांति!'
एक्टर रितेश देशमुख ने भी रोहित सरदाना के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने पत्रकार के परिवार को हिम्मत दी।
वहीं रवीना टंडन ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें, रोहित सरदाना टीवी के एक मशहूर एंकर थे। वह काफी लंबे समय से आजतक न्यूज़ चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग थी, उनके निधन के बाद स्टार्स के अलावा फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।