सपा नेता मुलायम सिंह यादव को निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनुपम खेर से लेकर राज बब्बर ने दी श्रद्धांजलि

10/10/2022 12:58:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज सुबह ही राजनीति जगत से एक बुरी खबर सामने आई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह के निधन से न सिर्फ राजनीति बल्कि बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। कई फिल्म स्टार्स के साथ दिग्गज नेता के अच्छे रिलेशन थे..तो ऐसे में उनके दुनिया से चले जाने पर स्टार्स बेहद सदमे में हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

अनुपम खेर ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- मुलायम सिंह यादव जी के निधन का सुनकर दुख हुआ। उनसे अलग अलग आयोजनो में मुलाक़ात हुई थी। हमेशा ख़ुशमिज़ाजी से मिलते थे! प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे....

 

 

अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर ने भी दुख जताते हुए लिखा- उम्मीद की डोर टूट गई। मुलायम सिंह यादव जी नहीं रहे। समाजवाद का समर्पित पहरेदार चला गया। राहें जुदा हुईं लेकिन परस्पर सम्मान कभी नहीं घटा। वजह थी उनकी सादगी जिसने कभी किसी में प्रतिद्वंदी नहीं देखा। मिट्टी की ख़ुशबु समेटे जीवन पर्यंत संघर्ष के पर्याय रहे नेता जी।

ऐसे ही कई अन्य स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News