उदयपुर हत्याकांड पर गुस्साए बाॅलीवुड स्टार्स,बोले-''अगर अपने भगवान के नाम पर मारना ही है तो शुरुआत खुद से करो ''

6/29/2022 10:40:22 AM

मुंबई: राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस शख्स का नाम कन्हैयालाल था। 2 हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे और गला काटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया।  कन्हैयालाल को इसलिए मौत के घाट उतारा गया क्योंकि उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट किया था।

PunjabKesari

इस जघन्य हत्याकांड पर हर कोई स्तब्ध है। उदयपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई जिसके बाद कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही राज्य में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

PunjabKesari

ऋचा चड्ढा 

ऋचा चड्ढा ने लिखा-'बिना किसी चेतावनी के इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। कृपया ऐसा मत करिए। पीड़ित परिवार और उनके दुख के बारे में सोचिए। इससे उन्हें उबरने में जिंदगी भर का समय लगेगा। इस हत्या की कोई सफाई नहीं हो सकती। हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दो।'

PunjabKesari


स्वरा भास्कर 

इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लिखा-'घोर निंदनीय... कानून के अनुसार अपराधियों के साथ तुरंत और सख्ती से निपटा जाना चाहिए। जघन्य अपराध... अनन्यापूर्ण। जैसा कि अक्सर कहा जाता है, अगर आप अपने भगवान के नाम पर मारना चाहते हैं तो अपने आप से शुरुआत करें। बीमार राक्षस।'

PunjabKesari

विशाल ददलानी 

सिंगर विशाल ददलानी ने लिखा-' यह पागलपन है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। दोषियों पर कानून के मुताबिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें तुरंत सजा दी जानी चाहिए। कृपया याद रखें कि हर तरह का सांप्रदायिक घृणा और हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं हैं। दुख की बात है कि धर्म को लेकर राजनीति की वजह से भारत हर दिन जूझ रहा है।'

PunjabKesari

अनुपम खेर

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने तीन शब्दों में इस हत्या पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा-'भयभीत..उदास..नाराज।'

 PunjabKesari

प्रणिता सुभाष 

साउथ और बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने लिखा-काश मैंने उदयपुर हत्याकांड का वीडियो नहीं देखा होता। ये वास्तव में आतंक है। पीछे से आने वाली चीखें हमारे दिमाग में गूंजेगी औऱ आने वाले लंबे समय तक परेशान करेंगी।#JusticeForKanhaiyaLal

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News