साइरस मिस्त्री के निधन से से शोक में डूबी बाॅलीवुड इंडस्ट्री,बमन ईरानी बोले-''पारसी समुदाय का बहुत बड़ा नुकसान''

9/5/2022 9:01:05 AM

मुंबई: मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट और टाटा संस के चेयरमैन रहे साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर को निधन हो गया। साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई।

साइरस का जाना भारतीय उद्यम जगत के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन पर उद्यम जगत और राजनीतिक जगत ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ने भी दुख जाहिर किया। कई स्टार्स ने ट्वीट कर साइरस मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी। 

अनुपम खेर

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- 'साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

 

सुनील शेट्टी

 एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर कहा-'यह चौंकाने वाली खबर है कि साइरस मिस्त्री इस दुनिया में नहीं रहे। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'

बमन ईरानी

बमन ईरानी ने भी साइरस के निधन पर दुख जताया है। बमन और साइरस दोनों ही पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बमन ने दुख जताते हुए लिखा- 'साइरस का निधन पारसी समुदाय के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैं उनके निधन की खबर सुन बेहद शॉक्ड और दुखी हूं। हमारे देश का और बिजनस जगत का एक बड़ा आदमी जो पारसी समुदाय का था, वह छोड़कर चला गया। वह भी इन कम उम्र में, बेहद दुखद है।'

बता दें कि साइरस मिस्त्री 2012 में टाटा संस ग्रुप के छठवें चेयरमैन बने थे। इसके बाद साल 2016 में उन्हें रतन टाटा ने इस पद से हटा दिया और इसके बाद एन चंद्रशेखरन इस पद पर आए। साइरस मिस्त्री को भारतीय उद्योग इंडस्ट्री में एक बेहद टैलेंटेड बिजनसमैन और मैनेजर माना जाता था।

Content Writer

Smita Sharma