'The Kashmir Files' मोशन पोस्टर: कश्मीरी पंडित का किरदार निभा रहे अनुपम बोले-'ये कैसा लोकतंत्र जहां हमारे पास न्याय का हक नहीं'

12/21/2021 1:26:12 PM

मुंबई: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दुनिया भर में रिलीज होने से एक महीने पहले पूरे अमेरिका में धूम मचा रही है। अपनी पिछली फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के लिए समीक्षकों द्वारा प्रशंसा बटोरने के बाद जी स्टूडियोज और लेखक-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक अन्य हार्ड-हीटिंग फिल्म पेश करने के लिए फिर से हाथ मिलाया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विवेक अग्निहोत्री ने इस साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

PunjabKesari

फिल्म में एक्टर अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में कहा जा कहा है कि ये एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।

PunjabKesari

मेकर्स ने आज फिल्म के मुख्य पात्रों में से एक दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया।अनुपम खेर फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभा रहे हैं। पुष्कर नाथ फिलॉसफी के एक रिटायर्ड प्रोफेसर की भूमिका निभाते हुए, अनुपम खेर का किरदार अपने बेटे, बहू और दो पोते के साथ श्रीनगर से तालुक्क रखता है। 19 जनवरी 1990 की भयानक रात में, उन्हें कश्मीर से भागना पड़ता है और आगे जो होता है, वह कहानी की जड़ है।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-'इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती जो के जम्मू कश्मीर स्तिथ कमिश्नर के किरदार में नज़र आएंगे|   
इसी के साथ वे ये भी लिखते हैं कि देश का लोकतंत्र भी कैसा है जहां न्याय का हक्क  नहीं है | #TheKashmirFiles on 26th January 2022. #RepublicDay #हम_देखेंगे।@vivekagnihotri'

पोस्टर की प्रमुख विशेषताओं में से एक अनुपम का खूबसूरत वॉयसओवर है, जिसमें उनके किरदार को दिखाया गया है कि कैसे कश्मीर को हमेशा से ऋषियों, संतों और साधुओं की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में है।

PunjabKesari

ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News