33 साल पहले ऐसे दिखते थे अनुपम खेर, थ्रो-बेक तस्वीर में दिखें हेमा मालनी से लेकर राजेश खन्ना तक

12/3/2019 12:42:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया में थ्रो-बेक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन कई बार यह तस्वीरें कई यादें ताजा कर जाती हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को हुआ जब एक्टर अनुपम खेर ने 33 साल पुरानी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा है कि यह ग्रुप पिक्चर यश चौपड़ा जी की फिल्म 'विजय' की शूटिंग के दौरान ली गई थी। उस समय अनुपम खेर 33 साल के थे।  

 

अनुपम ने लिखा है कि 'इस फिल्म में उन्होंने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पिता और सुपरस्टार राजेश खन्ना के ससुर की भूमिका निभाई थी। ऋषि कपूर और अनिल कपूर के वह दादा थे। यह रोल पहले भारतीय सिनेमा के सच्चे अभिनेता दिलीप कुमार साहब द्वारा निभाई जानी थी। मैं सम्मानित महसूस कर रहा था'। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। तस्वीर में अनुपम खेर,  मौसमी चटर्जी यश चौपड़ा, हेमा मालिनी और राजेश खन्ना बैठे हुए हैं। जबकि उनके पीछे अनिल कपूर,  मीनाक्षी शेषाद्री,  ऋषि कपूर, सोनम और सईद जाफरी खड़े हुए हैं। आइए नजर डालते हैं सेलेब्स के साथ अनुपम की कुछ खास तस्वीरों पर...

दीपावली पार्टी में अमिताभ बच्चन के साथ अनुप खेर। 

मनीषा कोईराला और अनुपम खेर...

नरगिस फाखरी और अनुपम खेर...

 

Edited By

Vikas Sharma