''माना कि औरों के जितना पाया नहीं मैने, फिर भी खुश हूं गिरकर कभी कुछ उठाया नहीं मैंने'' कविता के जरिए अनुपम ने कही ''मन की बात''

5/18/2021 7:36:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने विचारों को ट्वीट या वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर करत हैं।उन्होंने कई बार ट्विटर पर वीडियोज शेयर किए हैं और उनकी आंखें आंसुओं से डबडबा गई हैं। यूजर्स भी दिग्गज अभिनेता के अभिनय और भाव को उतना ही सम्मान देते हैं।

अब अनुपम खेर ने अपने मन का भाव एक कविता के जरिए प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर कुछ पंक्तियां लिखकर इसे लोगों के साथ शेयर किया है।

 

एक्टर लिखते हैं- 'माना कि औरों के जितना पाया नहीं मैने, फिर भी खुश हूं गिरकर कभी कुछ उठाया नहीं मैंने।'अब उनकी ये पंक्तियां चर्चा में बनी हुई हैं। सैकड़ों ट्विटर यूजर्स और उनके फैंस ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। 

बता दें कि अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर कैंसर से लड़ रही हैं। इसकी जानकारी भी खुद अभिनेता ने ट्विटर पर दी थी। साथ ही लोगों से प्रार्थना की अपील की थी। काम की बात करें तो अनुपम खेर को आखिरी बार उन्हें ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही सूर्यवंशी और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 
 

Content Writer

Smita Sharma