श्री राम मंदिर को लेकर उत्साहित बॉलीवुड स्टार्स, अनुपम खेर से लेकर शक्ति कपूर ने ऐसे जताई खुशी
8/5/2020 3:56:00 PM

मुंबई:आज अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भूमि पूजन किया जा रहा है।आज पूरे देश में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए पूरे देश में जबरदस्त उल्लास का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड के स्टार्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी।
कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने दो तस्वीरें शेयर की जिसमें टेंट में लगे मंदिर और भव्य राम मंदिर को देखा जा सकता है। कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा- दो तस्वीरें 500 सालों की यात्रा का वर्णन करती हुईं। एक ऐसी यात्रा जिसमें प्रेम, आस्था है और भक्ति का भाव है, सभ्यता की एक ऐसी यात्रा जो परम पूजनीय श्रीराम की महिमा की गाथा कहती है। जय श्री राम
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- ' बधाई जय श्री राम।मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है. इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है। अभी एक खूबसूरत और जानकारीपरक फॉरवर्ड मिला। इसे शेयर करने के लिए आज का दिन उचित है। उम्मीद करता हूं कि यह सही होगा। '
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने तो ट्विटर पर अपनी यानि डिस्प्ले तस्वीर बदलकर भगवान राम की तस्वीर लगा दी है।
चेतन भगत
राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर फेमस लेखक चेतन भगत ने एक ट्वीट किया। लेखक चेतन भगत के इस ट्वीट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। ट्वीट में चेतन भगत ने श्री राम मंदिर शिलान्यास समारोह की भारतवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-"अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए सभी भारतीयों को बधाई। भगवान राम की निगरानी में भारत अवसर, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव, विनम्रता, शक्ति, शौर्य, शांति, प्रगति और भाईचारे का देश बने।" चेतन भगत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
शक्ति कपूर