भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे..बेटे सिकंदर के बर्थडे पर अनुपम खेर का खास नोट, शेयर की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें

10/31/2022 3:15:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के बेटे और एक्टर सिकंदर खेर का आज बर्थडे है। 31 अक्टूबर को एक्टर पूरे 41 साल को हो गए हैं। बेटे के एक और साल बड़े होने पर अनुपम खेर बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिकंदर की बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अनुपम खेर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

अनुपम खेर ने अपने बेटे सिकंदर की दो बचपन और दो अब की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर खेर! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं! आप एक अच्छे इंसान बन गए हैं। आप भी कमाल के एक्टर हैं। आपकी सभी आगामी परियोजनाएं बेहद सफल हों! हमेशा प्यार और प्रार्थना!' 

 

वहीं, किरण खेर ने भी सिकंदर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदरखेर। ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन प्रदान करें। हर दिन पूरा हो सकता है। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी।"

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

अनुपम और किरण खेर के इस हार्दिक नोट पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर सिकंदर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

बता दें, सिकंदर एक्ट्रेस किरण खेर के एक्स पति का बेटा है। उन्होंने पहली बार मुंबई के एक बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी रचाई थी, हालांकि, शादी के पांच साल बाद दोनों अलग हो गए। बाद में, उन्होंने 1985 में अनुपम खेर के साथ शादी रचाई। अनुपम भी किरण खेर के बेटे को अपना पुत्र मान उन्हें खूब प्यार करते हैं।


वहीं, सिकंदर की बात करें तो उन्होंने अपने  एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में की थी। इसके बाद वह देवदास, सूर्यवंशी, वुडस्टॉक विला, आर्या और कई फिल्मों में नजर आए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News