शहीदी दिवस पर अनुपम खेर ने वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट वायरल

3/23/2021 4:29:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में 23 मार्च को वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिन पर सभी देश को आजादी दिलाने वाले वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी देश के असली हीरोज को शहीदी दिवस के मौके पर नमन किया है। इस संबंध में किया गया उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 


अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-भारत के वीर सपूतों सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजली एवं शत शत प्रणाम। जय हिन्द। भारत माता की जय!! 


अनुपम का ये ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस भी कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि देश की आजादी के लिए भारत मां के कई वीर सपूतों ने अपनी जान दे दी थी। जिसमें से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी एक हैं। अंग्रेजी शासन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और 23 मार्च, 1931 को फांसी की सजा दे दी गई थी।


 

Content Writer

suman prajapati