अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने बॉयफ्रेंड निपुन गांधी से की सगाई, रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

12/26/2021 4:02:50 PM

मुंबई. एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम की भतीजी और एक्ट्रेस वृंदा खेर ने अपने बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ सगाई की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अनुपम ने शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
अनुपम की भतीजी वृंदा खेर रेड लहंगे में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं वृंदा के बॉयफ्रेंड निपुन गांधी ब्लू पैंट कोट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। दूसरी ओर अनुपम ब्लू पैंट कोट में काफी जच रहे हैं। अनुपम बेटे सिकंदर और मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक्टर भतीजी वृंदा और निपुन के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- और जश्न शुरू !! जय हो!! @vrindakher @gandhinipun फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

काम की बात करें तो अनुपम बहुत जल्द फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म  26 जनवरी को सिनेमा घरों में दस्तक दे रही है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News