'तुम्हारे जाने से देश की हंसी थम सी गई..इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की..राजू श्रीवास्तव के निधन पर छलके अनुपम खेर के आंसू

9/21/2022 2:01:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'गजोधर भैया' यानि राजू श्रीवास्तव का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है।41 दिनों से वेटिंलेटर पर जिंदगी से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को 58 की उम्र में अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई भारी मन से राजू श्रीवास्तव के अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी नम आंखों से कॉमेडियन को सांत्वना दी है।

PunjabKesari

 

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी दुख जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं-राजू श्रीवास्तव के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मन दुखी हुआ..उदास हुआ..एक चुपी सी छा गई है मुझमें..वातावरण में। बहुत अच्छे वह कॉमिक एक्टर तो थे ही..बहुत अच्छे इंसान भी थे। बड़ा दया भाव रखते थे। किसी के बारे में बुरा नहीं बोलते थे। मैंने बहुत बार उनसे मुलाकात की..हंसी मजाक किया..लेकिन कभी उन्हें सीरियस मूड में नही देखा। सबके लिए वह दुआ की बात ही करते थे।

 

वीडियो को पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका।वो कंधे पर हाथ रखकर अपना नया जोक सुनाना।हँसाते हुए रुला कर चले गये! ओम् शांति! 

 

 

राजू 10 अगस्त से एम्स में ही भर्ती थे। एक होटल में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था और वह बेहोश होकर गिर गए थे। तब से लेकर अब तक वह ठीक से होश में नहीं आया था। हर कोई उनके ठीक होने की दुआ मांग रहा था लेकिन किसी को क्या पता था कि बुधवार की सुबह ऐसी खबर आएगी जो हर किसी का दिल तोड़ देगी।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News