बुड्ढा न दिख..बाल काले कर..अनुपम खेर की मां की पोते को राय, सिकंदर की पोल खोलते हुए दुलारी बोलीं-''बचपन में बिना भूख एक साथ खाता था 10 अंडे''

12/29/2021 11:14:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।  वह सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा अपने मन की बात खुलकर रखते हैं। इतना ही नहीं, वह देशभर में चल रहे मुद्दों पर भी खुलकर बोलते हैं।

 हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी वृंदा की शादी की तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं। इसके साथ ही ही एक्टर ने अपनी मां और बेटे सिकंदर का वीडियो शेयर किया है जहां दुलारी पोते की बचपन की बातें बता रही है।

 

 

अनुपम खेर ने अपने अपने ऑफिशियल कू (Koo) इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जहां उनकी मां सिकंदर को बोल रही है है वो अपने बालों को काला कर कर लें ताकि वो बुड्ढा न दिखे और इससे के साथ साथ बाकि खड़े लोगों को बता रही है की बचपन में सिकंदर का वजन  बहुत ज्यादा हुआ करता था जिसकी वजह ये थी कि वो बिना भूख के भी खाता था और एक ही साथ 10 अंडे तक खा जाया करता है। इस बात को सुनकर सभी लोग सिकंदर और साथ में खड़े लोग इस बात पर मस्ती करने  लगे और सिकंदर की टांग खिंचाई की। 

Koo App

इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वृंदा की शादी के सामने आए है लेकिन एक पोस्ट जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वह था जिसमें वह भतीजी की विदाई पर इमोशनल होते हैं। वह तस्वीरों के साथ लिखते हैं पता नहीं वृंदा कब इतनी बड़ी हो गई। कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती है।परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ़्ट करवाया है।मुम्बई से दिल्ली।निपुण के घर।अब उसके दो परिवार है। दुःख सुख बाँटने वाले बहुत लोग है।ख़ुश रहें!आशीर्वाद!


 

Content Writer

Smita Sharma