अनुपम खेर के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, फिल्म ''द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' में दिया था मनमोहन सिंह का लुक

4/18/2021 4:40:02 PM

मुंबई. एक्टर अनुपम खेर पहले ही परेशानियों से घिरे हुए हैं। अब एक और खबर ने उन्हें उदास कर दिया है। एक्टर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रूप में ढालने वाला मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया है। अनुपम ने इस खबर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। एक्टर ने दो वीडियोज और मेकअप आर्टिस्ट की तस्वीर शेयर की है।


अनुपम के मेकअप आर्टिस्ट का नाम प्रणय दीपक सावंत था। प्रणय दीपक सावंत ने 33 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अनुपम ने दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले में अनुपम मनमोहन सिंह की रूप देते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में प्रणय दीपक सावंत और उनके साथ और भी हेल्पर्स हैं जो अनुपम को पूर्व प्रधानमंत्री का लुक देने में लगे हैं। दूसरे वीडियो में अनुपम मनमोहन सिंह के किरदार में सीढ़ियों से उतर रहे हैं। अनुपम को मेकअप आर्टिस्ट की मौत से काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने ने प्रणय दीपक सावंत को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा- एक अच्छी परफॉर्मेंस के पीछे बहुत सारे लोगों का योगदान होता है। 33 वर्षीय मेकअप मैन प्रणय दीपक सावंत के निधन से दुखी हूं। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में इस शख्स ने ही मेरा मेकअप किया था। वो जीनियस था। उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति फैंस इन वीडियोज और तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

बता दें अनुपम की पत्नी किरण खेर ब्लड कैंसर से जंग लड़ रही है। एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। एक्टर इससे बहुत मुश्किल में हैं। इस मुश्किल की घड़ी में भी एक्टर खुद को पॉजिटिव रख रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur