नीली पगड़ी सीधी चाल देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं या कोई और, पहचानना मुश्किल है

4/12/2018 2:59:29 PM

मुंबईः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में अब सेट से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुपम हू-ब-हू मनमोहन सिंह की तरह नजर आ रहे हैं। उनकी चाल-ढाल एकदम मनमोहन सिंह जैसी लग रही है। 

वीडियो की बात करें तो अनुपम खेर एक बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे है। जैसे ही वह बाहर निकलते है उनकी सुरक्षा में लगे जवान भी उनके पीछे-पीछे चलने लगते हैं।

इस वीडियो को पहली बार में देखकर ऐसा लगेगा कि खुद मनमोहन सिंह हैं लेकिन जब आप सही तरीके से देखेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि ये अनुपम हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता ने लिखी है। वहीं इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रैस सुजैन बर्नेट निभाएंगी।


 

Punjab Kesari