Anupam kher ने सिर पर बनवाया टैटू, सिर पर बाल वाले लोगों को दिया ये ताना!

7/17/2023 4:18:49 PM

मुंबई। अनुपम खेर बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी 538वीं फिल्म की अनाउंसमेंट की थी जिसमें वे रबीन्द्रनाथ टैगोर का रोल प्ले करने वाले हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अब इंस्टाग्राम पर एक न्यू वीडियो अपलोड किया है।

शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने अपने सर पर एक जबरदस्त टैटू बनवाया है। एक्टर ने नीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘बाल वालों को बहुत गर्व है कि वो अपने बालों के साथ बहुत कुछ कर सकते है!! पर क्या वो ये कर सकते है?? हरगिज़ नहीं!!’

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

लोग अनुपम की वीडियो पर खूब कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए आर्टिस्ट की तारीफ की ‘बात जो भी हो बनाने वाले ने क्या खूब बनाया है।’ लोग यह भी अंदाजा लगा रहें हैं कि शायद ये एक्टर के किसी नए रोल का हिस्सा है। कुछ लोगों ने यह तक पूछा कि क्या वे विलेन का रोल प्ले करेंगें। हालांकी एक्टर का ये टैटू परमानेंट नहीं है। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi