अनुपम खेर ने देखा 'जोनस ब्रदर्स' का काॅन्सर्ट, शो में बुलाने के लिए प्रियंका को कहा 'Thank You'
9/1/2019 10:36:19 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर काफी समय से न्यूयाॅर्क में हैं। कुछ समय पहले वह ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिले थे। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं। वहीं अब अनुपम न्यूयाॅर्क में देसी गर्ल यानि प्रियंका से मिले।
दरअसल,शनिवार को न्य़ूयाॅर्क में प्रिंयका के पति निक जोनस का काॅन्सर्ट था। जैसे ही प्रियंका को पता चला कि अनुपम न्यूयाॅर्क में हैं उन्होंने एक्टर को 'जोनस ब्रदर्स' के काॅन्सर्ट के लिए इनवाइट किया।
वहीं अनुपम ने भी बिना किसी देरी के ‘देसी गर्ल’ के न्योते कोस्वीकार किया और वह लाइव शो को देखने के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन पहुंच गए। इस लाइव शो की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनुपम कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।
वहीं प्रियंका फ्लोरल प्रिंट शाॅर्ट ड्रेस में बोल्ड नजर आ रही हैं। वायरल हुईं इन तस्वीरों में अनुपम 'जोनस ब्रदर्स' के काॅन्सर्ट को काफी एंजाॅय कर रहे हैं। काॅन्सर्ट की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुपम ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी 'जोनस ब्रदर्स' के काॅन्सर्टकी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा-'प्यारी प्रियंका चोपड़ा, अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के न्यूयॉर्क में आयोजित कंसर्ट में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मजा आ गया। जोनस ब्रदर्स बेहद शानदार परफॉर्मर हैं। वहां मौजूद दर्शकों को वो बहुत पसंद आए। मुझे तुमपर बहुत गर्व है। प्यार और दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।'
काम की बात करें तो अनुपम की फिल्म वन-डे हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ ईशा गुप्ता थीं। यह फिल्म बाॅक्स पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
Thank you dearest @priyankachopra for inviting me to your husband @nickjonas concert with his brothers in New York. I had a blast. #JonasBrothers are phenominal performers. The jam packed audiences loved them. I am so proud of yourself . Love and prayers always. 😍 😍 pic.twitter.com/w1LqhKudYz
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 31, 2019