तीन महीने बाद होम टाउन पहुंचे अनुपम खेर ने मां संग खाए गर्मा गर्म छोले भटूरे, दुलारी को याद आए पुराने दिन

8/21/2022 2:21:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के बेहद करीब हैं और उन पर हमेशा जान छिड़कते हैं। हाल ही में एक्टर अपनी मां को सरप्राइज देने तीन महीने बाद अपने होम टाउन शिमला पहुंचे, जहां से वह अपने हर दिन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अनुपम ने अपनी मां के साथ छोले भटूरे का आनंद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


 

अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां से कहते हैं कि चना भटूरा खा रहे हो आज आप। इस पर उनकी मां कहती हैं, ‘हां आज मैं चना भटूरा खा रही हूं, बहुत दिनों के बाद। अब हम बाहर जाते ही नहीं, पहले जाते थे तो मैं खाती थी। वहां तेरे फोटो भी लगी हुई है।’ इस पर हंसते हुए अनुपम खेर कहते हैं, 'अच्छा वहां मेरी फोटो लगी है।' 

 

 


इससे पहले अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां को उनका मिलने का सरप्राइज प्लान ज्यादा पसंद नहीं आया। वह अचानक अनुपम खेर को देख भावुक हो गईं और उन्हें डांट भी लगा दी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


वहीं, काम की बात करें तो हाल ही में अनुपम खेर को 'द कश्मीर फाइल्स' में देखा गया था, जिस दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब वह जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे।

Content Writer

suman prajapati