COVID-19 संकट में मददगार अनुपम खेर, BMC को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और BiPAP मशीनें की दान
5/16/2021 12:06:45 PM

मुंबई: देश इस वक्त महामारी की दूसरी लहर से लड़ रहा है। महामारी से जूझ रहे भारत की वर्तमान स्थिति एक बड़ी चिंता का विषय है। देश के लिए यह एक कठिन समय है। लोगों को मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में कई देश और बहुत से मशहूर हस्तियां मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी कोविड 19 सकंट में मदद का हाथ बढ़ाया है।
अनुपम खेर ने डॉ आशुतोष तिवारी (ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन, यू.एस.ए) और बाबा कल्याणी, (भारत फोर्ज, भारत) के साथ मिलकर प्रोजेक्ट हील इंडिया नाम की फाउंडेशन शुरू की। इस योजना का पहला मकसद यही है कि ज़रुरतमंदो तक मेडिकल हेल्प और रिलीफ से जुड़ी सभी चीजे पहुंचाई जा सकें। हाल ही में अनुपम खेर ने अपने बहादुर कोरोना योद्धाओं के लिए बी.एम.सी को 5 BiPAP मशीन और 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का दान दिया।
खबरों की मानें तो अनुपम खेर इस प्रोजेक्ट के जरिए पूरे देश में जरूरतमंद ऑर्गनाइजेशन और हॉस्पिटल को लाइफ सपोर्टिंग डिवाइस भेजे जाएंगे। जिसमें क्रॉसवेंट वेंटिलेटर (आईसीयु क्रिटिकल केयर), मेडट्रोनिक वेंटिलेटर, रेसमेड नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन डिवाइस और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जैसी चीजे शामिल है। वहीं उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि ये सभी एक हफ्ते के अंदर भारत पहुंच जाएंगे।
बता दें बॉलीवुड में कई सितारें हैं जो कोरोना सकंट में मदद कर रहे हैं। अक्षय कुमार, रवीना टंडन,भूमि पेडनेकर, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी समेत ढेर सारे स्टार्स हैं जो प्रशंसनीय काम कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब