शर्टलेस होकर टाइगर श्रॉफ ने दिखाए सॉलिए एब्स तो अनुपम खेर बोले ''हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं''

7/8/2020 4:41:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं। उनकी फिट बॉडी को लड़के करीब से फॉलो करते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल साइट्स पर आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर टाइगर ने शर्टलेस होकर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं उनकी फोटो पर अनुपम खेर का कमेंट भी लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Jab daadi nahi aati thi...🐥 #bachpana

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Jul 7, 2020 at 4:24am PDT

टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जब दाड़ी नहीं आती थी, बचपना। एक्टर की ये तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लग गई। फैंस कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर अनुपम खेर ने भी टाइगर की फोटो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं हो।' अनुपम का यह मजाकिया अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

 

PunjabKesari
बता दें टाइगर श्रॉफ की इस फोटो को अभी तक 12 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News