दिवंगत दोस्त के बेटे-बहू को शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे अनुपम खेर, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

12/22/2022 4:17:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इंडस्ट्री में जो पहचान बनाई हैं, उसके लिए वह किसी परिचय के मोहताज नही हैं। फैंस के बीच एक्टर अपने दिलदार अंदाज को लेकर काफी पॉपुलर है। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर अपने किसी दोस्त के बेटे की शादी में पहुंचे, जहां से उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। फैंस इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं।
 

शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- ''मेरे पिछले मैनेजर/दोस्त/भाई भास्कर शेट्टी और दिपाली के बेटे वरुण की चेरी के साथ शादी अटैंड की। भास्कर ने मेरे साथ दस साल से ज्यादा समय तक काम किया। लेकिन दुर्भाग्य से कम उम्र में ही चल बसे। वरुण और उनकी बहन सोनिया अद्भुत वयस्क बन गए हैं। मैं परिवार का अनऑफिशियल गॉडफादर हूं। उन सभी को बधाई। समारोह में भास्कर की भौतिक उपस्थिति को याद किया! लेकिन जीवन चलता रहता है।'' 

 


एक्टर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर वेडिंग कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

फैंस अनुपम के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati