लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारी ने गुस्से में तिरंगे को फेंका तो भड़के अनुपम खेर बोले-ये कहां का बंदा है जो गणतंत्र दिवस पर....

1/27/2021 12:56:56 PM

मुंबई: गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शनकारियों ने किसान आंदोलन के नाम पर जो किया उसकी किसी न कभी उम्मीद भी नहीं की थी। किसान प्रदर्शनकारी, भारी पुलिस फोर्स द्वारा रोके जाने के बावजूद लाल किले तक पहुंच गए और वहां किले की प्राचीर पर धार्मिक ध्वज फहरा दिया। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। इसी बीच बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रदर्शनकारियों में से एक शख्स लाल किले पर झंडा लगाता दिख रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं जब उस शख्स को एक प्रदर्शनकारी  तिरंगा पकड़ाता है तो वह गुस्से में राष्ट्रीय ध्वज को फेंक देता है और कोई और झंडा पकड़ लेता है।  

प्रदर्शनकारी  की इस हरकत पर अनुपम ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'ये कहां का बन्दा है जो भारत के गणतंत्र दिवस पर हमारे तिरंगे का एैसे अपमान कर रहा है?' अनुपम खेर द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

 

एक यूजर ने लिखा- 'जो लोग ज्ञान दे रहे थे कि तिरंगे का कोई अपमान नही हुआ है वो ज़रा इस वीडियो को ध्यान से देखें।'

वहीं अन्य यूजर ने लिखा-'मोदी जी और अमित जी से मेरा निवेदन है कि इन देशद्रोहियो पे कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के राज में तो किसानों पे गोलिया चली थी। मैं अपने देश के तिरंगे का अपमान नहीं सह सकता, या तो पुलिस को आर्डर दो या मुझे पावर दो। मैं ठीक कर दूंगा इन गद्दारों को।'


एक ने लिखा-'हाथों में तलवार और  राजधानी में अराजकता फैलाना क्या ये किसानों का आंदोलन है?क्या किसान पुलिस के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा सकता है?क्या किसान हिंसा कर सकता है?क्या किसान तिरंगे का अपमान कर सकता है?अब आप को तय करना है ये किसान हैं या देश विरोधी ताकतों का मोहरा |'

अन्य यूजर ने लिखा- 'अगर आज हम अपने तिरंगे के अपमान पर चुप रहे तो आगे आने वाली पीढ़ियां हमको माफ नहीं करेंगी... जय हिंद।'

Smita Sharma