अनुपम खेर का रिया पर तंज! बोले-कुछ लोग अपना कसूर दूसरों पे डालकर सोचते हैं उनकी हकीकत बदल....

8/28/2020 4:24:46 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की मुख्य आरोपी एक्ट्रेस रिया  चक्रवर्ती ने हाल ही में कुछ नेशनल चैनलों को इंटरव्यू दिया है। इन इंटरव्यूज में उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। इतना ही नहीं रिया ने इस दौरान खुद को बचाते हुए सुशांत के परिवार पर जमकर कीचड़ उछाला। रिया ने इस दौरान सुशांत को ड्रग एडिक्ट बताया है। इसके साथ ही बताया कि वो सुशांत को फैमिली से दूर नहीं कर रही थीं, बल्कि सुशांत के अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं थे।

रिया के इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिल रही है। रिया को अरेस्ट करने की मांग चल रही है। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो बिना नाम लिए रिया पर तंज कस रहे हों।  

 

अनुपम खेर का मानना है कि रिया ने बड़ी सफाई के साथ सारा इल्जाम सुशांत पर ही गढ़ दिया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-उल्फत बदल गयी कभी नीयत बदल गई, खुदगर्ज़ जब हुए तो फिर सीरत बदल गई, कुछ लोग अपना क़सूर दूसरों पे डालकर, ये सोचते हैं कि उनकी हकीकत बदल गई...। 

 

इसके अलावा सिंगर अदनान सामी ने भी रिया का नाम तो नहीं लिखा.. लेकिन एक्ट्रेस के इंटरव्यू के तुरंत बाद ही उन्होंने लिखा- "और ऑस्कर जाता है...."
And the Oscar goes to..."

बता दें कि सुशांत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। रिया करीब सुबह 10:30 बजे पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्‍ट हाउस पहुंची हैं। सीबीआई की टीम से एसपी नुपूर प्रसाद रिया से पूछताछ कर रही हैं।

Smita Sharma