जसलीन को डेट करने से पहले तीन शादियां रचा चुके है अनूप जलोटा, पहली बीवी थी स्‍टूडेंट

9/17/2018 4:16:50 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का अागाज हो चुका है। इस शो में अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ अनूप जलोटा भी पहुंचे। जब से अनूप ने शो में बताया है कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड है तब से ही वह सुर्खियों में छाए हुए है। इससे पहले जलोटा की तीन शादियों हुई हैं। उनकी पहली पत्‍नी भी उनकी स्‍टूडेंट थीं। इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अनूप जलोटा ने पहली शादी सोनाली सेठ से की थी।

 

PunjabKesari

 

वे उनकी स्‍टूडेंट थी। इस गुजराती गर्ल से जलोटा ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। 'अनूप एंड सोनाली जलोटा' के नाम से दोनों ने लंबे समय तक म्‍यूजिक कंसर्ट किए। कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। बाद में सोनाली ने रूप कुमार राठौर से शादी की। इसके बाद जलोटा ने दूसरी शादी बीना भाटिया से की। लेकिन दोनों का रिश्‍ता ज्‍यादा समय तक नहीं चला। ये पूरी तरह अरेंज मैरिज थी।

 

PunjabKesari


अनूप ने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी थीं। वे शेखर कपूर की पहली पत्‍नी थीं, लेकिन 1994 में दोनों का तलाक हो गया था। 2014 में मेधा का लीवर फेल्‍योर के कारण निधन हो गया। जलोटा और मेधा का एक बेटा है, जिसका नाम आर्यमान है।

 

PunjabKesari


अपने और अनूप के रिश्ते को लेकर जसलीन ने बताया कि अनूप और वे छिप-छिपकर मिलते थे। जसलीन ने घर के अंदर जाने से पहले बताया- अनूप जी हमारे बगैर नहीं रह पाते। वे कोलकाता चले आते। हम छिप छिपकर मिलते। बिग बॉस के घर में हमें इससे छुटकारा मिलेगा। 
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News