रिया चक्रवर्ती की सपोर्ट में उतरे स्टार्स, कहा-''प्लीज बताइए उस लड़की को 1 महीने से जेल में क्यों रखा''

10/7/2020 9:31:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच तीन महीने के बाद भी जारी है। बिहार और मुंबई पुलिस के हफ्तों तक जांच करने के बाद अब इस केस की जांच देश की बड़ी एजेसियां कर रही हैं। सीबीआई,ईडी और एनसीबी अगल-अगल एंगल से एक्टर की मौत के पीछे की वजह और साजिशों का सच तलाशने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं दिवंगत एक्टर के केस में एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग प्रोक्योर करने के केस में गिरफ्तार किया। पिछले दो हफ्तों से न्यायिक हिरासत में हैं। 

 मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती  और अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी। रिया की जमानत याचिका इससे पहले दो बार निचली अदालतों द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।

वहीं इस मामले में बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी दो गुटों में बंट गई है। एक तरफ जहां सुशांत के सपोर्ट में लंबे वक्त तक न्याय के लिए आवाज उठाई जाती रही और अब भी उठाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड का एक खेमा ऐसा भी तैयार है जो रिया की रिहाई की मांग कर रहा है। 

 

हंसल मेहता

 

 फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा-'प्लीज कोई मुझे बताइए।आखिर किस वजह से रिया चक्रवर्ती इतने वक्त से हिरासत में हैं? और वो अब तक हिरासत में क्यों है?'

अनुभव सिन्हा

थप्पड़ और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनुभव सिन्हा ने लिखा- 'वो लड़की पिछले एक महीने से जेल में है? क्या सच में दोस्तों?'

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा-'रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 तारीख तक बढ़ा दी गई है। उसका दोष क्या है?'

कनिका ढिल्लन

 राइटर कनिका ढिल्लन ने भी रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग की है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद यह बात कही। कनिका ढिल्लन ने रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग करते हुए लिखा-'अब जब साजिश की थ्योरी को खारिज किया जा रहा है, रिया चक्रवर्ती अब भी जेल में है। सीबीआई साफ कह चुकी है कि इसमें कोई गड़बड़ नजर नहीं आती है...आखिर कब तक और किन आरोपों में उन्हें जेल में रखा जाएगा और जमानत देने से इनकार किया जाता रहेगा? राष्ट्रीय महिला आयोग क्या कोई इसका जवाब दे सकता है?' बता दें कि पहले भी तमाम कलाकार रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करते रहे हैं। वहीं रिया की जमानत पर बॉम्बे हाई कोर्ट आझ फैसला लेगी। 

Smita Sharma