First Birthday: सबसे प्यारी भोली बच्ची..टीना अंबानी ने शेयर की नातिन की प्यारी तस्वीरें,व्हाइट फ्राॅक में क्यूट दिखीं नानी की बाहों में कैद थिया

10/21/2022 3:13:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह 20 अक्टूबर 2021 को पिता बने। मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम थिया मारवाह है।

एक प्यारी नर्सरी को सजाने से लेकर अपनी छोटी राजकुमारी के साथ क्रिसमस मनाने तक, कपल ने लाडली को एक सुंदर जीवन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  20 अक्टूबर 2022 को कपल की बेटी थिया 1 साल की हो गई।

इस खास मौके पर थिया की नानी टीना अंबानी ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट लिखा है। अपने इंस्टा अकाउंट पर नानी टीना अंबानी ने  थिया की तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह  एक टोकरी में बैठी खेलती नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में टीना को थिया को अपनी बाहों में पकड़े हुए देखा जा सकता है।  तस्वीर में दोनों व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। टीना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'सबसे प्यारी भोली बच्ची। आप अपनी मुस्कान, हरकतों और जीतने के तरीकों से हम सभी के लिए अनंत आनंद लाती हैं। जन्मदिन मुबारक हो सुंदर थिया। हम आपको बेहद प्यार करते हैं। हम सभी की ओर से आज और हमेशा के लिए आशीर्वाद।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial)

बता दें कि मोहित मारवाह अभिनेता अनिल कपूर के भतीजे व एक्टर हैं। वहीं अंतरा मोतीवाला बिजनेस टाइकून अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी हैं। लव बर्ड्स ने 20 फरवरी 2018 को दुबई में शादी रचाई थी। कपल शादी के तीन साल बाद अक्टूबर 2021 में पेरेंट्स बना। 

Content Writer

Smita Sharma