अंशुमन झा ने पूरी की अपनी दिवंगत मां की इच्छा, मैथिल रीति-रिवाजों से सिएरा विंटर्स संग रचाई दोबारा शादी

3/16/2023 4:20:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अंशुमन झा ने अपनी दिवंगत मां की इच्छा का पालन करते हुए एक बार फिर सिएरा विंटर्स से शादी रचाई है। अपनी अमेरिकी शादी के चार महीने बाद, अंशुमन झा और सिएरा ने मैथिल रीति-रिवाजों के साथ फिर शादी की है। अंशुमन और सिएरा ने सगाई के दो साल बाद पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शादी की थी।

ट्रेडिशलन भारतीय मैथिल शादी मुंबई के बाहर गोवर्धन इको विलेज में हुई। अंशुमन की दिवंगत मां की इच्छा थी कि वह भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करें। शादी के लिए सिएरा का परिवार पहली बार भारत पहुंचा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)

शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अंशुमन ने कैप्शन में लिखा, "ब्रह्मांड की ओर से सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट। उससे दोबारा शादी की। इस बार एक पारंपरिक वैदिक शादी- जो मां चाहती थी।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)

अपनी शादी पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'मैं शादी की संस्था में विश्वास करता हूं और मुझे खुशी है कि इस समारोह के लिए दोनों परिवार एक साथ थे। मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि मैं पारंपरिक मिथिला शादी करूं और सिएरा भारतीय शादी चाहती थीं। यदि आप दो कोर्ट मैरिज की गिनती करते हैं - तो हम 4 शादियां कर चुके हैं, इसलिए हमारे पास ट्रैक करने के लिए बहुत सी वर्षगांठें हैं। लेकिन आप सभी के प्यार के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे बड़े भाई और भाभी ने मेरे माता-पिता का प्रतिनिधित्व किया।'

 

काम की बात करें तो अंशुमन को हाल ही में विक्टर मुखर्जी के निर्देशन में बनीं फिल्म लकड़बघा में देखा गया था, जो इस साल जनवरी में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने फिल्म में एक पशु प्रेमी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें मिलिंद सोमन ने उनके पिता और रिधि डोगरा ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।


 

Content Writer

suman prajapati