अंशुला, रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी हुए कोरोना पॉजिटिव, दूसरी बार डेडली वायरस की चपेट में आए अर्जुन कपूर

12/29/2021 2:05:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। बीते दिनों करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर ने COVID-19 पॉजिटिव आने से इंडस्ट्री में दहशत का माहौल था। हालांकि कुछ दिनों बाद सबकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई। वहीं अब इंडस्ट्री से कोरोना पॉजिटिव मामलों के नए नाम सामने आए हैं। एक्टर अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी पॉजिटिव पाए गए हैं।


कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ये सभी स्टार्स क्वारंटाइन में हैं और डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

 


इससे पहले, बीते मंगलवार एक्टर रणवीर शौरी ने अपने 10 साल के बेटे हारून का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर दी थी।


ऐसे में एक के बाद एक स्टार्स और उनके बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की खबरों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिर से दरशत का माहौल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News