अब दूसरी महिला ने लगाया मलयालम एक्टर विजय बाबू पर संगीन आरोप, कहा-20 मिनट की मुलाकात में ही Kiss...

5/1/2022 12:46:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम एक्टर और प्रड्यूसर विजय बाबू पिछले कुछ दिनों से अपने ऊपर लगे घिनौने आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक महिला ने उन पर नशे की गोली देकर रेप करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने IPC की तमाम धाराओं के तहत एक्टर पर केस दर्ज किया था और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया। इसी बीच अब एक और महिला ने विजय बाबू पर जबरन किस करने का इल्जाम लगाया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महिला ने विजय बाबू पर #MeToo का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम पेज Me Too Kerala पर महिला ने बताया है कि विजय  ने खुद को इंट्रोड्यूस कराने के 20 मिनट बाद ही उसे किस करने की कोशिश की थी। 


महिला के मुताबिक, वह विजय बाबू से किसी काम के सिलसिले में मिलने के लिए गई थी। उन्हें मिले मुश्किल से 20-30 मिनट ही हुए होंगे और एक्टर किस करने की कोशिश करने लगे। महिला का कहना है कि वह इस घटना के बाद बहुत डर गई थी। इसलिए उसने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। महिला ने बताया पुलिस में शिकायत करने के बाद उन्होंने इस बारे में खुलासा किया, तो समाज के कुछ लोगों ने उसका मजाक उड़ाया।


महिला ने पोस्ट में लिखा, 'वह शराब पी रहा था और मुझे भी ऑफर कर रहा था। लेकिन मैंने मना कर दिया और काम करती रही। बिना सवाल किए और बिना किसी रजामंदी से अचानक वह मेरे लिप्स पर किस करने के लिए झुका। मैंने तुरंत रिएक्ट किया और डिस्टेंस मेनटेन करते हुए मैं पीछे की तरफ हट गई। मैंने उसका चेहरा देखा और तब उसने मुझसे पूछा सिर्फ एक किस?'


बता दें, संगीन आरोपों के बाद विजय बाबू फिलहाल वह फरार चल रहे हैं और यह दावा भी किया जा रहा है कि एक्टर देश छोड़कर ही भाग गए हैं।

 

 

Content Writer

suman prajapati