बाॅलीवुड पर बोले अन्नू कपूर, कहा-''यहां फेयर प्ले की उम्मीद करना मूर्खों के स्वर्ग में रहने जैसा''

7/8/2020 2:38:29 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, पक्षपात और कैंप चलाने जैसे कई मुद्दे उठ रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार्स इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इतना ही नहीं ने अपनी आपबीती शेयर की। अब इस मामलें में दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने भी अपने विचार शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में हो रहे पक्षपात को भी कबूला है।

अन्नू कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा- 'पक्षपात, हिपोक्रेसी और भ्रष्टाचार हमेशा से ही भारतीय समाज का अहम हिस्सा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी इस समाज की ही उपज है तो इसीलिए ये सब यहां भी है। इस इंडस्ट्री से सही और फेयर प्ले की उम्मीद करना मूर्खों के स्वर्ग में रहने जैसा है। उनके पास पैसा और पॉवर है तो या आप उनके इशारों में नाचते हैं या नहीं, कोई बहस नहीं है, कोई तर्क नहीं है।'

हालांकि नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी राय देते हुए अन्नू कपूर ने कहा-'अगर एक आर्किटेक्ट या डॉक्टर का बेटा एक आर्किटेक्ट या डॉक्टर बन सकता है, लेकिन अगर कोई फिल्म स्टार अपने बेटे-बेटी को इंडस्ट्री में लॉन्च करता है, तो भाई-भतीजावाद क्यों होता है? उन्होंने कहा कोई भी माता-पिता का कर्तव्य होता है कि वह अपने बच्चों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करें। ये गलत कैसे हो सकता है।

अन्नू ने कहा कि अगर भाई-भतीजावाद वास्तव में काम करता है तो वासु भगनानी के बेटे, हैरी बावेजा के बेटे, सनी देओल के बेटे या अमिताभ बच्चन के बेटे भी टॉम क्रूज स्टार की तरह होते, लेकिन हम सभी जानते हैं कि यह तथ्यात्मक नहीं है। अन्नू कपूर ने कह दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अक्षय कुमार सहित अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं रहा है, फिर भी वे कामयाबी हासिल की।' काम की बात करें तो अन्नू कपूर जल्द ही एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आने वाले हैं। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। 
 

Smita Sharma