जिंदगी से जंग हारीं ऐनी हेचे, जलती कार में बुरी तरह झुलस गईं थी एक्ट्रेस

8/13/2022 10:05:11 AM

लंदन: एक्ट्रेस एनी हेचे को को लेकर एक दुखद भरी खबर सामने आई है। एक हफ्ते से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एनी हेचे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एनी हेचे बीते कई दिनों से कोमा में थीं। वहीं अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों पर दुख का पहाड़ गिरा दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एनी हेचे की मौत पर शोक जताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी के जरिए एनी के बच्चों, परिवार और करीबियों के साथ अपना प्यार और सपोर्ट व्यक्त किया है।

उन्होंने लिखा-'मुझे गर्व है कि मैंने आप जैसी शख्सियत के साथ काम किया। आप एक बहुत ही अच्छी इंसान थीं और एक उम्दा कलाकार भी। मेरे दिल में आपके लिए एक खास जगह है। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

बीते दिन उनके रिप्रेजेंटेटिव का बयान सामने आया था। एक्ट्रेस के रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए बयान दिया था कि ऐनी हेचे को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस के बचने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। यहां तक कि उनके अंगों को भी दान कर दिया जाएगा।

बता दें कि एक हफ्ते पहले एक कार दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एनी हेचे की कार 5 अगस्त को वेस्ट लॉस एंजिल्स में एक घर से जा टकराई थी।ये दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के कुछ हिस्से अब भी घर की दीवारों में धंसे हुए हैं। पुलिस ने अपने बयान में कहा-वो नशे में गाड़ी चलाने के मामले की जांच कर रह हैं। LAPD के स्पोक्सपर्सन जेफ ली के मुताबिक ऐनी के खून में नशीले पदार्थ पाए गए थे। इस घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma