शादी के बाद नए घर में अंकिता-विक्की की पहली ''गणपति-गौरी पूजा'', पिंक आउटफिट में कपल की ट्विनिंग ने जीता दिल

9/6/2022 2:46:08 PM

मुंबई: टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन संग अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अक्सर पिया संग बिताए प्यार के लम्हों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कपल ने हाल ही में आलीशान घर खरीदा है। वहीं अब कपल ने नए अपने घर में गौरी गणपति की पूजा की। इस दौरान की तस्वीरें अंकिता ने इंस्टा पर शेयर की हैं। 


 
शेयर की तस्वीरों में अंकिता बेबी पिंक कलर की सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ अंकिता ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। अंकिता ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था।

इसके साथ नेकलेस, बड़े-बड़े झुमके, कंगन अंकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी मांग में सिंदूर सजाए अंकिता बेहद ही प्यारी लग रही हैं। विक्की के लुक की बात करें तो वह बेबी पिंक कलर के कुर्ते पजामे में हैंडसम दिखे। इस कुर्ते के साथ विक्की ने नेहरू जैकेट पेयर की थी।  

अंकिता और विक्‍की टीवी के पावर कपल्‍स में एक हैं और उनकी केमेस्‍ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है। दोनों एक दूसरे के लिए बिल्‍कुल परफेक्‍ट नजर आते हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। अंकिता जहां अपने काम के चलते मुंबई में रहती हैं। वहीं उनके पति विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं, जिनका काम बिलासपुर में बसा है। ऐसे में दोनों ने साथ में छुट्टी बिताने के लिए मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

Content Writer

Smita Sharma