अंकिता ने शेयर किया सुशांत के साथ बिताए पलों का वीडियो, कहा- ये हमारी जर्नी थी, फिर मिलेंगे चलते चलते

6/14/2021 3:07:31 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 1 साल पूरा हो गया है। एक्टर 14 जून 2021 को बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की पुण्यतिथि पर आज हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। परिवार, दोस्त और फैंस एक्टर को याद कर रहे हैं। एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत को याद किया है। अंकिता ने सुशांत के साथ बिताए पलों का वीडियो शेयर किया है।


वीडियो में अंकिता और सुशांत मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। ये वह खूबसूरत पल थे जो, दोनों ने साथ में जिए थे। वीडियो शेयर कर अंकिता ने लिखा- 14 जून… यह हमारी यात्रा थी !!!! फिर मिलेंगे चलते चलते। इस वीडियो को देख कर हर किसी की आंखें नम हो रही है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें इतना ही नहीं अंकिता ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी की है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी में हवन की तस्वीर शेयर की है। सुशांत और अंकिता की मुलाकात शो पवित्रा रिश्ता के दौरान हुई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया था। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों शादी करने वाले थे लेकिन ब्रेकअप हो गया। 

Content Writer

Parminder Kaur