विक्की जैन ने भी सजाई सज्जनी अंकिता लोखंडे के नाम की मेहंदी, कपल की लेटेस्ट तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

12/12/2021 2:52:36 PM

मुंबई: बी-टाउन कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी के बाद अब हर किसी की नजर टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की वेडिंग पर टिकी है। अंकिता 14 दिसंबर को विक्की जैन की दुल्हनिया बनेगी। कपल की शादी का जश्न भी शुरु हो गया। 11 दिसंबर को अंकिता और विक्की की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं।

इसी बीच अब सेरेमनी से कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय है। दरअसल, इन तस्वीरों में विक्की भी अंकिता के नाम की मेहंदी सजाए नजर आ रहे हैं।

वैसे तो मेहंदी सेरेमनी में दुल्हा शगुन की मेहंदी के रिवाज को पूरा करने के लिए हथेली पर छोटा सा डिजाइन बनवाते हैं लेकिन विक्की तो अपने दोनों हाथों में कलाई तक मेहंदी सजाए हैं।

विक्की के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। अंकिता की बात करें तो वह हाथों और पैरों में मेहंदी लगा विक्की संग जमकर पोज दे रही हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहंदी फंक्शन के बाद आज यानी 12 दिसंबर के दिन अंकिता और विक्की सगाई करेंगे। वहीं 13 को हल्दी और 14 को सात वचन लेकर कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnViKiKahani (@anvikikahani)

Content Writer

Smita Sharma