शुरु हुआ शादी का जश्न: नौवराई साड़ी, महाराष्ट्रन नथ... मराठी मुलगी बन खूब जचीं अर्चना, होने वाले पति संग अंकिता ने खूब दिए पोज

12/3/2021 12:24:28 PM

मुंबई: टीवी की अर्चना यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकिता 14 दिसबंर को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड विक्की जैन (विकास) संग सात फेरे लेंगी। हाल ही में अंकिता और विक्की ने दोस्तों के लिए प्रीवेडिंग पार्टी दी। वहीं अब जैसे-जैसे शादी की डेट नजदीक आ रही हैं अंकिता और विक्की के वेडिंग फंक्शन भी शुरु हो रहे हैं। हाल ही में विक्की और अंकिता की ट्रेडिशनल सेरेमनी हुईं।

इस सेरेमनी की तस्वीरें विक्की ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। अंकिता और विक्की दोनों को शादी से पहले की रस्म के लिए पारंपरिक आउटफिट में दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अंकिता मल्टीकलर की नौवारी साड़ी में नजर आ रही हैं।  

महाराष्ट्रीयन नथ, गोल्डन झुमके, नेकलेस,और हाथों पहनी चूड़ियां अंकिता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं विक्की व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं।  इन तस्वीरों के साथ विक्की ने मराठी में एक नोट शेयर किया है। इसके साथ  हैशटैग #AnViKiKahan लिखा है। 

अंकिता और विक्की की शादी तीन दिनों तक चलने वाली है।  12 दिसंबर को कपल की मेहंदी सेरेमनी, उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी। वहीं 13 दिसंबर को 
और शाम को संगीत होगा। शादी अगले दिन यानि 14 दिसंबर की सुबह होगी और शाम को रिसेप्शन होगा। फैंस को अंकिता की शादी का बेसब्री से इंतजार है। 

अंकिता और विक्की एक-दूसरे को पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Content Writer

Smita Sharma