रिंग सेरेमनी में विक्की जैन संग रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, अंगूठी पहनाते ब्रैकग्राउंड में बजा एक्स बाॅयफ्रेंड सुशांत की फिल्म का गाना

12/13/2021 8:42:35 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 1 दिन बाद यानि 14 दिंसबर को विक्की जैन की दुल्हनिया बन जाएंगी। कपल की शादी का जश्न भी शुरु हो गया है। जहां  शनिवार को अंकिता की मेहंदी सेरेमनी हुईं। वहीं रविवार रात मुंबई के एक होटल में अंकिता ने विक्की जैन संग धूमधाम से सगाई कर ली।

PunjabKesari

दोनों की सगाई में टीवी जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अंकिता-विक्की की रिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पार्टी में अंकिता ब्लू कलर के की ड्रेस में स्टनिंग दिखीं।

PunjabKesari

वहीं विक्की फ्राॅर्मल कपड़ों में डैशिंग दिखे। सगाई  यादगार बनाने के लिए अंकिता ने स्टेज पर विक्की को जब अंगूठी पहनाई तो बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता का टाइटल गाना बजा।

PunjabKesari

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विक्की ने अंकिता को अंगूठी पहनाई, अंकिता ने स्टेज पर ही उन्हें किस कर लिया।

PunjabKesari

वैसे एंगेजमेंट पार्टी से पहले अंकिता और विक्की की मेहंदी सेरेमनी में भी जमकर मस्ती हुई जिसके वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। गौरतबल है कि कपल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा और सोमवार (13 दिसंबर) को अंकिता और विक्की का संगीत सेरेमनी हैं। अंकिता विक्की की शादी सभी अपडेट जाने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by viank forever (@viank.ankita84)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fab Occasions ™ (The Fab App) (@thefabapp)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fab Occasions ™ (The Fab App) (@thefabapp)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Richa Shah (@lokhandeankita_fan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News