होली के रंग में रंगे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, एक्ट्रेस ने पति पर थाल भर-भर कर फेंका गुलाल

3/7/2023 4:27:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में हर साल होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर रंग डाल-डाल कर खूब होली खेलते हैं। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी कहां पीछे रहते हैं। हर साल की तरह ही इस बार फिर एक दिन पहले ही स्टार्स होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग खूब खेलती नजर आई हैं। कपल की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होली सेलिब्रेशन के लिए अंकिता और विक्की पीले कपड़ों में तैयार हुए हैं।

 

एक्ट्रेस ने येलो साड़ी से मैचिंग कानों में झूमके पहने हैं और आंखों पर चश्मा लगाया है। वहीं विक्की भी ब्लैक शेड्स लगाए नजर आ रहे हैं।

 

अंकिता हाथों में गुलाल की थाली लिए पति को भर भर कर रंग लगा रही हैं। वहीं विक्की भी अपनी दुल्हनिया को मल-मलकर रंग लगा रहे हैं। इस दौरान दोनों खूब मस्ती भी करते दिख रहे हैं। 

 


बता दें, अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर, 2021 में बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचाई थी। शादी के पहले कपल ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया था। अब दोनों एक दूसरे के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati