समुद्र के किनारे गुमसुम खड़ी नजर आईं अंकिता, सुशांत की बरसी से एक दिन पहले लिखा-दूरी मायने नहीं रखती क्योंकि…

6/13/2021 2:01:26 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए 1 साल होने वाला है। साल 2020 में 14 जून की दोपहर सुशांत के सुसाइड करने की खबर आई थी। इस खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर हंसते खेलते चेहरे के पीछे सुशांत ऐसा कौन सा दर्द छिपाए थे कि  उन्होंने मौत को गले लगा दिया। सुशांत के सुसाइड के पीछे की वजह तो अभी भी सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

लोगों का मानना था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उन्हें मारा गया है। वहीं हर पल सुशांत के चाहने वाले उन्हें याद करते रहते हैं। उन्हीं में से एक उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैं। अंकिता हर पल सुशांत को याद करती रहती हैं। इतना ही नहीं अंकिता ने मुश्किल समय में सुशांत के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाया था। वहींं अब सुशांत की पहली बरसी से एक दिन पहले अंकिता ने खास पोस्ट शेयर किया।

PunjabKesari

अंकिता ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह समंदर किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। सुहावने मौसम में समंदर किनारे खड़ी अंकिता गुमसुम सी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंकिता रेड जैकेट और लोअर में दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा-'दूरी मायने नहीं रखती क्योंकि दिन के अंत में, हम सब एक ही आसमान के नीचे हैं।' 

PunjabKesari

अंकिता की इस तस्वीर को देख फैंसकयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस इस पोस्ट के जरिए सुशांत के फैंस को खास मैसेज दे रही हैं। फैंस अंकिता की इस पोस्ट तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं और फोटो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

हाल ही में पवित्र रिश्ता को 12 साल हुए हैं, ऐसे में अंकिता ने लाइव चैट में सुशांत को याद किया था। अंकिता ने कहा था कि सुशांत आपके बिना पवित्र रिश्ता अधूरा था। इस दौरान वह काफी इमोशनल भी नजर आई थीं।

 

PunjabKesari

अंकिता चाहे आज विक्की जैन संग अपनी जिंदगी जी रही हैं पर जब उन्हें सुशांत के निधन की खबर मिली थी तो वह सदमे में चली गई थी। अंकिता हर पल सुशांत को याद करती रहती हैं। इतना ही नहीं अंकिता ने मुश्किल समय में सुशांत के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News