बॉयफ्रेंड विकी जैन की गोद में बैठ ट्रोल हुई अंकिता लोखंडे, सुशांत के फैंस बोले- ये तो रिया से भी दो कदम आगे निकलीं

12/27/2020 2:01:04 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विकी जैन संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस विकी जैन और उनकी फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल में अंकिता ने गोवा वेकेशन को याद करते हुए विकी और उनकी फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीरें में अंकिता विकी की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। जिस पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फैंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।


तस्वीर में अंकिता रेड टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही। एक्ट्रेस ने चोटी और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विकी शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। अंकिता विकी की गोद में बैठ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही है। जिसपर सुशांत फैंस अंकिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अंकिता को बेशर्म महिला बताया है। एक यूजर ने कहा- 'सुशांत अब याद नहीं आते हैं क्या? एक यूजर ने लिखा- दुष्ट पापी महिला मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली। एक ने लिखा- कुछ तो शर्म कर। एक अन्य ने लिखा- ये तो रिया से भी दो कदम आगे नकली।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

 

 

 

बता दें अंकिता सुशांत की गर्लफ्रेंड रही थी। सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने एक्टर के लिए न्याय की भी मांग की थी। अंकिता अब विकी जैन के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही और खुश रहने की कोशिश कर रही है। लेकिन सुशांत फैंस उन्हें विकी जैन के साथ अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। हाल ही में अंकिता ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसका विकी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। उस पर भी एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था।

Parminder Kaur