सुशांत की पुण्यतिथि से पहले एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता ने ताजा की ''पवित्र रिश्ता'' की यादें, फैंस के बीच शेयर किया ऐसा वीडियो

5/29/2021 5:18:25 PM

मुंबई. शो 'पवित्र रिश्ता' में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लोगों ने इस शो को खूब प्यार दिया। शो में अंकिता ने अर्चना और सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। साथ काम करते-करते अंकिता और सुशांत को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हाल ही में अंकिता ने सुशांत की पुण्यतिथि से पहले शो का एक वीडियो शेयर किया है।


अंकिता ने ये वीडियो इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। वीडियो में अंकिता साड़ी में नजर आ रही है। बैकग्राउंड में 'पियू बोले' सॉन्ग चल रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सुशांत को याद कर रहे हैं।


बता दें रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर शादी से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत का 14 जून को अचानक निधन हो गया। जिससे अंकिता को बहुत बड़ा झटका लगा था। सुशांत की मौत के बाद अंकिता एक्टर के परिवार के लिए खड़ी हुई और इंसाफ दिलाने के लिए आगे आई। अभी भी सुशांत केस सुलझ नहीं पाया है। सीबीआई, एनसीबी और ईडी इस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Parminder Kaur