''रेत में भी मेरा प्यार बढ़ता रहेगा...ढलते सूरज के बीच रेगिस्तान में अंकिता ने लड़ाया पति संग इश्क, व्हाइट साड़ी में बेहद कातिलाना दिखीं एक्ट्रेस

2/15/2022 6:13:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग शादी के बाद अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। वह अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं और अक्सर अपनी पति और फैमिली संग खूबसूरत लम्हों को बिताती नजर आती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस विक्की जैन संग रेगिस्तान में एंजॉय कर रही हैं, जहां से हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं और फैंस कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में अंकिता लोखंडे व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है और रेगिस्तान में पति संग इश्क लड़ा रही हैं।

वहीं उनके पति भी इस दौरान व्हाइट कुर्ते में एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। ढलते सूरज के बीच रेगिस्तान में कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

इन तस्वीरों को शेयर कर अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा-समय की रेत में भी मेरा प्यार हमेशा बढ़ता रहेगा. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक 74,964 लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस के धड़ाधड़ कमेंट्स भी आ रहे हैं।

 

बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बीते साल 14 दिसंबर को शादी रचाई थी। कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, जिसमें उनके परिवार और इंडस्ट्री के खास दोस्त शामिल हुए थे।
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 

 

Content Writer

suman prajapati