बॉयफ्रेंड विकी जैन के प्यार में खोई अंकिता लोखंडे, बोली- दुनिया बदल जाती है जब नजरें मिलती हैं

5/3/2021 9:20:59 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने विकी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में अंकिता पिंक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और हाई बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विकी लाइट येलो टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। दोनों इस लुक में कूल लग रहे हैं। अंकिता और विकी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। सामने टेबल पर केक और कैंडल रखी हुई हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- दुनिया बदल जाती है जब नजरें मिलती हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


बता दें हाल ही में अंकिता और विकी के रिलेशनशिप को 3 साल पूरे हुए थे। जिस पर अंकिता ने विकी के साथ जर्नी का वीडियो शेयर किया था। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur